news-details

दूध व्यापारी की मौत पर सड़क जाम करने वाले 35 लोगों पर केस दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में दूध व्यापारी रंजीत की संदिग्ध मौत के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने और उपद्रव फैलाने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार, इकदिल थाना क्षेत्र के नगला बर गांव निवासी दूध व्यापारी रंजीत का शव फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण बुधवार सुबह दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में शव लेकर इटावा-मैनपुरी मार्ग पर पहुंच गए।प्रदर्शनकारियों ने डीएम कार्यालय के पास मैनपुरी फाटक अंडरपास के निकट तिराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। अब पुलिस मौके के फोटो और वीडियो के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।