news-details

दूसरे दिन भी नहीं मिला किशोर का शव धरने पर बैठे परिजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। रौनाही थाना के ढेमवा घाट पर शनिवार को नहाते समय सरयू नदी में डूबे किशोर शिवांस 12 वर्ष का शव दूसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका। एन डी आर एफ तो नहीं आयी लेकिन एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर रविवार को दिनभर शव को खोजते रहे। एक दिन पहले नदी में डूबे दो किशोर बालको में एक किशोर दिब्यांश 10 वर्ष का शव घटना के कुछ घंटे बाद ही बरामद हो गया था। दोनों किशोर बालक एक ही गांव गौरा ब्रम्हनान के मजरे तरसावन का पुरवा के निवासी हैं। एनडीआरएफ और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामीण समाजसेवी घाट पर ही धरने पर बैठे हैं। घटना के दिन मौके पर पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने भी उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके एनडीआरफ टीम मंगाने की मांग की थी। लेकिन कमजोर प्रशासनिक इच्छा के चलते एन डी आर एफ की टीम अब तक नहीं पहुंच सकी जिसे लेकर पीड़ित परिवारों सहित ग्रामीणों में आक्रोश है। धरने पर बैठे लोगों में डूबे किशोर के माता-पिता, परिजन और गांव के लोग व रुदौली क्षेत्र के समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव आदि शामिल रहे।