news-details

दीपशिखा सोसाइटी में माता की चौकी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। दीपशिखा सोसाइटी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माता की चौकी, डांडिया नाइट और भोजन प्रसाद वितरण का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। शाम को सात बजे रावण दहन हुआ। कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत माता की चौकी से हुई। मां दुर्गा के भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद डांडिया नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने ढोल तथा गरबा गीतों की धुन पर डांडिया खेला। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच भोजन प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।सोसाइटी के निवासियों की सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को यादगार बनाया। माता की चौकी, डांडिया और रावण दहन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सामुदायिक एकजुटता का संदेश दिया। पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बना।