
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।
‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता देने की विचारधारा प्रस्तुत की।सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की अवधारणा से जुड़ी थी। उनके विचारों में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी देश के विकास और आत्मनिर्भरता से जुड़े विमर्श में प्रासंगिक हैं। जयंती के अवसर पर उन्होंने उनके बताए आदर्शों और विचारों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।