
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। खड्डा थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन हुआ। उप जिलाधिकारी डॉ. संत राज सिंह और क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 10 मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। थाना प्रभारी संदीप सिंह समेत पुलिस, राजस्व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।