news-details

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने थाना मुंशीगंज पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जाकर तथ्यात्मक जांच की जाए और नियमानुसार न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान कराना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।पुलिस अधीक्षक ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से मामलों का निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याओं, पारिवारिक विवादों और पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी मुंशीगंज, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।