
पारदर्शी विकास, महोबा।अधीक्षक शशांक सिंह के नेतृत्व में एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गोंड के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना पनवाड़ी बीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 1 नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।इस अभियान के अंतर्गत उ0नि0 पवन गौड़, मय हमराह का0 रामकुमार तिवारी द्वारा 1 नफर वारण्टी अभियुक्त महेश पुत्र राकेश राजपूत, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम किल्हौवा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा, जो एनबीडब्ल्यू मु0नं0 444/2023, मु0अ0सं0 29/23 धारा 306 भादवि से संबंधित है, को गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।