news-details

थाना पनवाड़ी पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोबा। पुलिस अधीक्षक जनपद शशांक सिंह के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकान्त गोंड के पर्यवेक्षण में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना पनवाड़ी बीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के अंतर्गत गठित पुलिस टीम, जिसमें उ0नि0 कमल सिंह एवं उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र राजपूत पुत्र मदनपाल राजपूत निवासी ग्राम नकरा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा है, जो मु0नं0 2796/2020, सरकार बनाम धर्मेन्द्र राजपूत, अ0सं0 226/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित एनबीडब्ल्यू वारंट में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0) महोबा के समक्ष पेश किया गया।