
पारदर्शी विकास ,महोबा।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुलपहाड़ द्वारा अतिरिक्त निरीक्षक तथा उपनिरीक्षकों को टैबलेट वितरण किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिसिंग को सशक्त बनाने और नवीन अपराधिक अधिनियम को प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डिजिटल पारदर्शी एवं तीव्र बनाना है। इस डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। जिससे आमजन को त्वरित और प्रभावी न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यह गुणवत्तायुक्त विवेचना आदि सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी।