news-details

थाना अजनर पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mahoba

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक  वंदना सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़  रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजनर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
 बताया है कि थानाध्यक्ष अजनर  सुभाषचन्द्र द्वारा गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर  सरकारी अस्पताल एवं सहकारी समिति के पास से एक अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त जसवन्त उर्फ अतुल पाल पुत्र छविलाल पाल, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी ग्राम अजनर थाना अजनर जनपद महोबा के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर  एवं 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना अजनर पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 9/25(2) आयुध अधिनियम, 1959 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।