news-details

दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Hamirpur

आज प्रशिक्षण केन्द्र, रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में दीक्षांत परेड समारोह-2026 का सफल आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी हमीरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय और एकरूपता का परिचय देते हुए परेड की सभी गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान कदमताल, सलामी, ड्रिल एवं मार्च पास्ट का क्रमबद्ध और सटीक प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना भी की।समारोह के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, अतिथि स्वागत, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की गईं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया।इसके बाद पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आठों टोलियों के टोली कमांडरों सहित सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी तथा पुलिस एवं प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।