news-details

तनाव में युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। आलमबाग निवासी 26 वर्षीय प्रखर आनंद पाल ने गोमती नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। करीब साढ़े पांच घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने उसका शव नदी से बरामद किया। प्रखर की मां सुष्मलता राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल हैं। बेटे के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और घाट पर रो-रोकर बेहाल हो गईं। उन्होंने बताया कि प्रखर रविवार को UPSC की परीक्षा देने गया था और पेपर खराब होने की बात कह रहा था। मां ने उसे समझाया था कि अगली परीक्षा पर ध्यान दे, लेकिन इसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर मोर्चरी के पास एक स्कूटी खड़ी मिली थी। कुछ देर बाद लोगों ने युवक को गोमती नदी में छलांग लगाते देखा। सूचना पर चौक थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। लंबे सर्च अभियान के बाद शव पुल से करीब 100 मीटर दूर मिला।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रखर के पिता विष्णु गोपाल पाल का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। जिस स्थान पर प्रखर ने छलांग लगाई, उसके सामने ही उसकी मां का कॉलेज स्थित है।