
PARDARSHI VIKASH NEWS जसवंतनगर क्षेत्र के तमेरा गांव में 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे करीब 300 से अधिक उपभोक्ता भीषण गर्मी और पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।ग्रामीणों के मुताबिक ट्रांसफार्मर बुधवार को खराब हुआ था, लेकिन शुक्रवार तक उसे बदला नहीं जा सका। खराबी के कारण 40 से 45 बिजली कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। गांव में रात के समय अंधेरा छाया रहता है और कूलर-पंखे बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधान शरण बाबू ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। पशुओं के लिए पानी और चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मुकेश कश्यप, नेत्रपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र और राम सिंह समेत ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।वहीं विद्युत अवर अभियंता रघुनाथ सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाए