
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जायस थाना पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जान मोहम्मद पुत्र सहामत निवासी चकममहा, मजरे बोझी भूलामऊ को सुबह करीब 10 बजे पकड़ा गया।तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजोल सिंह, उपनिरीक्षक हरीराम और सिपाही धीरज कुमार शामिल रहे।