
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुसाफिरखाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गुरुवार सुबह तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब चार बजे संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सचिन यादव निवासी पूरे गोपाल दास चकदोहरी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार पाल, हेड कांस्टेबल शैलेश चौधरी, अजय पाल और कांस्टेबल किशन सिंह चौहान शामिल र