news-details

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुसाफिरखाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर 32 वर्षीय अनुराग पांडेय को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी तिलकराम पांडेय का पुरवा, मजरे नेवादा किशुनगढ़ का निवासी है। पुलिस ने थाना मुसाफिरखाना में मु0अ0सं0 235/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धम्मौर और मुसाफिरखाना थानों में चोरी, बरामदगी, एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।