news-details

त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं

You can share this post!

अमेठी। नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमेठी पुलिस अलर्ट है। गुरुवार की शाम कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपराधियों और मनचलों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने, अराजकता फैलाने और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और निर्भीक होकर त्योहार मनाने की अपील की। कोतवाल ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस की सतर्कता बनी रहेगी। किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।