news-details

त्रिवेणी नगर में 20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।

लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने त्रिवेणी नगर में पेवर लेपन और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 20 लाख रुपये की लागत से ये कार्य कराए जाएंगे।कार्यक्रम के तहत शिवपुरम कॉलोनी में गलियों के पेवर लेपन और विशाल तोमर के घर के सामने सड़क व नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इन कार्यों की मांग की थी।इस मौके पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ उत्तर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि लोगों को जलभराव और खराब रास्तों की समस्या से राहत मिल सके।कार्यक्रम में पार्षद मुन्ना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।