news-details

ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी और छिनैती करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत के तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि हैरिसगंज पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दादानगर निवासी रोहित और मंगलपुर निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों के धीमा होने का इंतजार करते थे और खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल व बैग छीनकर फरार हो जाते थे।पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित के खिलाफ चोरी, छिनैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 26 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस उनके अन्य साथियों और पुराने मामलों की जांच कर रही है।