news-details

तुर्कपट्टी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, दो मोबाइल फोन और 4550 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना तुर्कपट्टी पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को की।पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 216/2026 से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी निवासी अखिलेश मिश्रा पुत्र हरेंद्र मिश्रा और मोहित मद्देशिया पुत्र भुल्लन मद्देशिया के रूप में हुई है।दोनों आरोपितों के पास से चोरी के आभूषण, दो मोबाइल फोन और 4550 रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 331(4) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम में तुर्कपट्टी थाने के उपनिरीक्षक देवव्रत यादव, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सन्नी दूबे, उपनिरीक्षक अमरजीत चौहान और उपनिरीक्षक अंकित सिंह शामिल रहे।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चोरी की घटना के संबंध में आगे की जांच और विधिक प्रक्रिया जारी है।