
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। देर रात बदमाशों ने ट्रैक्टर को रोककर लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर ट्रैक्टर मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात रौजागांव चीनी मिल के पास की है। भेलसर गांव निवासी अदनान का चालक ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर वापस लौट रहा था, तभी करीब रात 11 बजे एफजेड मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक्टर को रोक लिया।लूट का विरोध करने पर हमलाबताया जा रहा है कि चालक से सूचना मिलने पर ट्रैक्टर मालिक अदनान मौके पर पहुंचा और बदमाशों का विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।हालांकि, पुलिस जांच में अभी कुछ विरोधाभास भी सामने आए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के अनुसार, घायल पक्ष के बयान और घटनाक्रम की जांच की जा रही है कि वह वास्तव में घटना के समय मौके पर मौजूद था या नहीं।अब तक नहीं मिली तहरीरपुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।