news-details

ट्रैक्टर के टूल बॉक्स से 1.10 लाख उड़ा ले गए टप्पेबाज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास,महोबा। पेट्रोल पम्प पर ट्रेक्टर तेल भराते समय एक व्यक्ति के टप्पेबाज ने टूल बाक्स में रखे 1 लाख 10 हजार रुपए लेकर भाग खड़ा हुआ। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू करदी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदी पाल पुत्र अर्जू पाल निवासी गंज करारा (मध्यप्रदेश )अपने ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर नौगांव मंडी में 1 लाख 10 हजार रुपए में बेचकर वापस अपने घर जा रहा था । रास्ते में चमरू गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने हेतु रुक गया और अपने ट्रैक्टर में डीजल भरवाने लगा , तभी ट्रॉली की टूल बॉक्स में रखे हुए 1लाख 10 हजार नोट तोलिया में लपेटकर रख दिए और डीजल भरवाने लगा तभी टप्पेबाज लेकर चमपत हो गया। इस घटना को पेट्रोल पंप स्थित सीसीटीवी में टप्पेबाज साफ तौर पर दिखाई दे रहा की पीछे से आया और टूल बॉक्स से तोलिया में लपेट गए नोटों को उठाकर ट्रॉली के पीछे चला गया और आगे खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गया । जब पीड़ित अपने घर पहुंचा और पैसे निकालने के लिए गया तो उसे रुपये नहीं थे, तब उसको शंका हुई कि मैं डीजल भरवाने के लिए ट्रैक्टर खड़ा किया और कहीं रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा नहीं किया। पीड़ित ने आकर पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला की टप्पेबाज ने मेरे पैसे पार कर दिए। पीड़ित तुरंत अजनर थाने आया और पुलिस को घटना की सूचना दी । थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है पुलिस पेट्रोल पंप सहित हाईवे पर स्थित सभी कैमरा को चेक कर रही और घटना के खुलासे में लगी हुई है। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया है लोगों द्वारा आए दिन हो रही चोरी और ठपपेबाजी की घटना से पुलिस निष्क्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं ।