
पारदर्शी विकास ब्यूरो
कुशीनगर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित विभिन्न इकाइयों के कर्मचारियों ने सोमवार को उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले कर्मचारियों ने आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश के क्रम में नौ से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की जानकारी देते हुए स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक प्रसिद्ध कुमार राहुल, कनिष्ठ सहायक ओमप्रकाश यादव, प्रोटेक्शन ऑफिसर विनय शर्मा व ऋषिराज पाण्डेय, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह व वंदना सिंह, सेंटर मैनेजर रीता यादव, केस वर्कर प्रियंका चौरसिया, काउंसलर मानस मिश्रा व प्रकाश चन्द्र भारती, सुपरवाइजर साक्षी पाण्डेय, केस वर्कर राहुल कुमार, स्टाफ नर्स शशिकला, कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार, दयानन्द शर्मा, त्रिलोकी गुप्ता, अनीता देवी, आउटरीच कार्यकर्ता ऋषिकेश सिंह व संगीता मिश्रा समेत जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कार्मिक मौजूद रहे।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का अवसर है।