news-details

तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़, रिमझिम बारिश के बीच हजारों लोगों ने शहीदों को नमन किया

You can share this post!

अमेठी।अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के नेतृत्व में गुरुवार की शाम भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री के पास से शुरू हुई,नगर भ्रमण के बाद देवीपाटन मंदिर के पास यात्रा का समापन हुआ।काशी क्षेत्र के तिरंगा यात्रा प्रभारी नागेश्वर देव पांडेय के साथ राज्य मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल ने यात्रा का समापन किया।
 जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की अगुवाई में निकाली गई यात्रा में शामिल तमाम लोगों ने शहीदों के फोटो वाली स्लोगन लिखी दफ्तियों के साथ आम जनमानस के बीच राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र प्रेम के संदेश दिए।
 तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक और भाजपा के महामंत्री विषुव मिश्र के साथ अमेठी मंडल और नगर क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ते देखें गये। राजेश अग्रहरि के प्रतिष्ठान अग्रहरि मसाला उद्योग अमेठी और आटा फैक्ट्री टिकरी के कर्मचारी और लेबर शत प्रतिशत संख्या में यात्रा में तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। महिलाओं का नेतृत्व पूर्व चेयरमैन चंद्रमा देवी और मौजूदा चेयरमैन अंजू कसौंधन ने किया।  तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता और विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने चार किलोमीटर पैदल साथ चलकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बर्धन किया। पूर्व प्रमुख अंजनी कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह,काशी तिवारी, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया  के साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान,नगर पंचायत के वार्ड मेम्बर और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और भीड़ का उत्साह खराब मौसम और बारिश पर भारी रहा।

 
 


तिरंगा यात्राएं देश में हर जगह निकाली जा रही हैं।इस यात्रा ने जनमानस के बीच राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना का संचार किया है।जिन शहीदों के बलिदान की बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में बेहतर जीवन यापन कर रहे हैं, राष्ट्र उनको नमन कर रहा है। एकता, अखंडता, भारत माता की जय का संदेश घर घर पहुंच रहा है। विषुव मिश्र ,तिरंगा यात्रा संयोजक, अमेठी


तिरंगा यात्रा उत्साह पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई है,लोग भीगते हुए हमारे साथ आगे बढ़ रहे थे,भारत माता की जय, वंदेमातरम के साथ शहीदों को भावपूर्ण नमन कर रहे थे। माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर यह यात्रा देश के हर कोने में निकल रही है। राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वाभिमान का संदेश घर घर पहुंच रहा है। यात्रा में शामिल लोगों के प्रति आभार और जनमानस को मेरी ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राजेश अग्रहरि,जिला पंचायत अध्यक्ष




तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को राजेश अग्रहरि ने परोसा भोजन
तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की ओर से भोजन व्यवस्था की गई थी। भोजन राजेश अग्रहरि और उनके प्रतिष्ठान के कार्मिकों ने स्वयं परोसा।