news-details

तिरंगा निर्माण में जुटीं महिलाओं का बीडीओ ने बढ़ाया उत्साह

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगे झंडे तैयार करने में जुटी हुई हैं। गुरुवार को खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने दादूपुर पहुंचकर झंडा निर्माण कार्य में लगी महिलाओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की ओर से सभी विकास खंडों को तिरंगा झंडा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। तैयार किए गए झंडों को 11 अगस्त तक विकास भवन पहुंचाया जाएगा, जहां से इन्हें सभी ग्राम पंचायतों में भेजा जाएगा।इस दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर फिरोज और निर्मला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।