news-details

तीन घरों से नौ बकरियां चोरी, ग्रामीणों में चिंता

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने तीन घरों से नौ बकरियां चोरी कर लीं। सिधियावा गांव निवासी मेहताब के घर से चार, राजा के घर से एक और आलाबक्श का पुरवा निवासी रियासत अली के घर से चार बकरियां चोरी हुईं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, बकरियां गरीब परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन हैं। चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।