
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी/जायस। कोतवाली क्षेत्र के केसरिया सलीमपुर गांव में रविवार देर शाम तालाब में डूबने से 26 वर्षीय राजेश उर्फ मलिहाबादी की मौत हो गई। वह गांव के बाहर बहदैया तालाब के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान अब्दुल वहाब की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। राजेश चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।