news-details

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिता की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के धर्मंगदपुर नहर पुल के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान उन्नाव जिले के बौमऊ गांव निवासी दयाशंकर शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।पुलिस के अनुसार ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। सचेंडी थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।