
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को दही थाना क्षेत्र के दही-पुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस की ओर से घायलों की कुल संख्या और उनकी पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस कार चालक और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।