news-details

तेज आंधी-बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 11 से 13 जून के बीच जिले में मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़कर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।
संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने जनसामान्य के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों और जर्जर भवनों से दूर रहने तथा मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग से बचने को कहा है। जिलाधिकारी ने पशुपालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि पशुओं को पेड़ों या टीन शेड के नीचे न बांधें तथा खराब मौसम के दौरान उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें।