news-details

तूफान से बिजली आपूर्ति ठप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरोआ/सुमेरपुर। गुरुवार रात आए भीषण तूफान के बाद सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी और आटे का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। तूफान के कारण करीब 1700 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।बिजली न मिलने से जहां पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं आटा चक्कियों के बंद होने से लोगों को गेहूं पिसवाने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र बताए जा रहे हैं।विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और सोमवार शाम तक कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।