
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पयागीपुर परिसर में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला वर्ग में राणा प्रताप पीजी कॉलेज, सुल्तानपुर ने विजेता का खिताब जीता, जबकि आवासीय परिसर अवध विश्वविद्यालय उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर विजेता और गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मो. सईद एवं प्रमोद सिंह यादव ने निभाई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा, पर्यवेक्षक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. विक्रम सिंह सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।