
पारदर्शी विकास न्यूज़ अम्बेडकर नगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अमित पांडेय जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में कैंप में हुई गोलीबारी की घटना में शहीद हो गए। उनकी शहादत की सूचना पर बहुजन समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। बसपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र ने अपना एक नौजवान खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। बसपा नेता दिलीप कुमार विमल ने केंद्र सरकार से शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता, परिजन को सरकारी नौकरी और उनके नाम पर क्षेत्र में शिक्षण संस्थान खोलने की मांग की।