news-details

शहीद पूरन कोरी और वीरांगना झलकारी बाई का बलिदान दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी।
 वीरांगना झलकारी बाई की जन्म भूमि भोजला ग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
 इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी शहीद पूरन कोरी और वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान दिवस पर पहली बार दोनों अमरशहीदों की जन्म भूमि और कर्मभूमि पर शौर्य दिवस का आयोजन कर रही है ‌। 4अप्रैल को भोजला ग्राम में सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी की सभी जिला इकाईयों के पदाधिकारियों को बुलाया गया गया है।
 168वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विधायक और इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई पी गुप्ता को मुख्य अतिथि बनाया गया है।
 पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम-लखन कोरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा ने बताया कि शौर्य दिवस में भोजला ग्राम को एक भव्य स्मारक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की जाएगी। इसलिए इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने वीरांगना झलकारी बाई के वंशजों को भोजला चलो का आह्वान किया है।
 शहीद पूरन कोरी और वीरांगना झलकारी बाई  का बलिदान दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments