news-details

शिवली में शिक्षक संघ ने किया शरबत वितरण

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार को नगर पंचायत शिवली में प्रा. शिक्षक संघ मैथा इकाई की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बाजपेई के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत पवनपुत्र हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। यह कार्य ताराचंद्र इंटर कॉलेज के सह-प्रबंधक राजेन्द्र पाण्डेय, प्रधानाचार्य शिवकुमार अग्रहरि, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अशोक शुक्ला तथा समाजसेवी सुरेशचन्द्र द्विवेदी द्वारा किया गया।इसके बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में लोगों ने इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवली के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें कृष्ण चन्द्र तिवारी, राजन मिश्रा, राजराम अग्निहोत्री, मनीष तिवारी, अमन पाठक, सुरेन्द्र पाठक, प्रवीन अवस्थी, अशोक बाजपेई, विनय बाजपेई, राकेश मिश्रा, सुरेश दीक्षित और अमित प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे।इसके अलावा ताराचंद्र इंटर कॉलेज शिवली के शिक्षक एवं छात्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का संदेश दिया।