news-details

शिव प्रताप इंटर कॉलेज की टीम मंडल चैंपियन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। माध्यमिक वालीबाल प्रतियोगिता में शिव प्रताप इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। अम्बेडकर नगर में आयोजित प्रतियोगिता में अमेठी की टीम ने लीग मुकाबले में बाराबंकी, सेमीफाइनल में अयोध्या और फाइनल में सुल्तानपुर की टीम को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुरक्षित किया।विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य संजय कुमार राव ने टीम के कोच बद्री प्रसाद शुक्ल और खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मान किया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।टीम के कप्तान अनुराग सोनी हैं। टीम में अनुपम, मोनू, आलोक, सिद्धार्थ, अनुभव, अर्पित और सूफियान शामिल हैं। प्रबंधक व शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।