news-details

शिवा घाट पर सफाई, पौधरोपण से दिया संदेश

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। जिला गंगा समिति और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सेवरही स्थित बांसी नदी के शिवा घाट पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट की सफाई कर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही नीम, बेल और महोगनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में नगर पंचायत सेवरही के अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, नगरवासियों और वन विभाग की टीम ने श्रमदान किया। त्रिभुवन जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। नदियों और घाटों को स्वच्छ रखना पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए जरूरी है।क्षेत्रीय वनाधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि स्वच्छता और पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति नम्रता भट्ट ने नदी संरक्षण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।इस अवसर पर वन दरोगा धीरेंद्र दीक्षित, जेआरएफ शुभम, वन रक्षक इंद्रजीत यादव और उदय प्रताप सिंह सहित तमकुही रेंज की वन विभाग की टीम तथा नगरवासी मौजूद रहे।