news-details

शादी में घुसने पर युवक की पिटाई

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Auraiya

कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आवास विकास निवासी अंशुल देर रात कार्यक्रम में पहुंचा था, जिस पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया।
देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और युवक को बुरी तरह पीट दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।