
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की शादी अनुदान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बन रही है। गौरीगंज विकासखंड के बसायकपुर निवासी राम बहादुर पुत्र हारिका प्रसाद को अपनी बेटी अन्तिमा के विवाह के लिए योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता मिली है।सीमित आय के कारण राम बहादुर बेटी के विवाह की व्यवस्था को लेकर चिंतित थे। उन्होंने 18 मई 2026 को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। विभागीय जांच के बाद पात्रता के आधार पर उनके आवेदन को स्वीकृति मिली और 20 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पहुंचाई गई।राम बहादुर ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से विवाह की तैयारियों में काफी राहत मिली। उन्होंने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। साथ ही जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना की। योजना जरूरतमंद परिवारों को बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।