
पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर।
कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकबजनी और चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, सोने-चांदी के आभूषण और 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखिमा निवासी दिनेश यादव पुत्र कैलाश यादव के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अहिरौली बाजार थाने में दर्ज चोरी और नकबजनी के मामलों की जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 220/2026 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।बंद मकानों को बनाता था निशानापुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अकेले चोरी करने की बात बताई। वह ऐसे मकानों को निशाना बनाता था, जिनमें ताला लगा होता था या जहां सन्नाटा रहता था। बंद मकानों में प्रवेश करने के लिए वह कथित तौर पर आरी और छेनी का इस्तेमाल करता था। चोरी का सामान अपने घर या सुनसान झाड़ियों में छिपाकर रखता था।पुलिस ने बताया कि आरोपी का कुशीनगर, गोरखपुर और महराजगंज के विभिन्न थानों में कुल 25 मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज है। वह पहले जेल भी जा चुका है और मार्च में जमानत पर बाहर आया था।ये सामान हुआ बरामदपुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो पैशन प्रो और टीवीएस एक्सएल सुपर मोटरसाइकिल, सोने के एक जोड़ी झाला, दो जोड़ी बाली और एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल तथा 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस टीम की कार्रवाईकार्रवाई में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अविनाश कुमार, उपनिरीक्षक विपिन सिंह, हेड कांस्टेबल पवनेश पाण्डेय तथा कांस्टेबल अनिल यादव, पंकज यादव और अमन कुमार सिंह शामिल रहे।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।