news-details

शांति मार्च कर ध्वनि प्रदूषण के ख़तरों से  आगाह किया

You can share this post!

 

 

सुल्तानपुर। नगर में तेज आवाज वाले डीजे और उसके घातक वाइब्रेशन के खिलाफ 'घर सुल्तानपुर फाउंडेशन' की पहल पर गांधी जयंती के अवसर पर विशाल शांति मार्च का आयोजन किया गया। "NO DJ, NO VIBRATION - शांत रहे सुल्तानपुर" के नारे के साथ आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में शहरवासी और समाजसेवी शामिल हुए।आयोजकों ने बताया कि शादियों और अन्य कार्यक्रमों में बजने वाले तेज आवाज के डीजे से बच्चों, बुजुर्गों और दिल के मरीजों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। लगातार तेज वाइब्रेशन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, तनाव और डिप्रेशन जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है।

 

तिकोनिया पार्क से पंचरस्ता तक गूंजा शांति का संदेश
शांति मार्च की शुरुआत शाम 4 बजे तिकोनिया पार्क से हुई। इसके बाद यह मार्च आजाद पार्क, कोतवाली गल्ला मंडी, जीएन रोड (आगरा चौराहा), डाकखाना चौराहा और शाहगंज चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पहुंचा। चौक घंटाघर पर समाजसेवियों और नागरिकों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बनाई और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद यात्रा ठठेरी बाजार और रामलीला मैदान होते हुए पंचरस्ता पर समाप्त हुई।प्रज्ञा एकेडमी (कुड़वार) के समाजसेवी दयाराम अग्रहरि समेत जिले के कई गणमान्य लोगों ने इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि हमें तेज डीजे का शोर नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, शांत और सुरक्षित समाज चाहिए।