news-details

श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, महिला समेत दो घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के हैदरगंज बाजार स्थित हनुमानगढ़ी के पास रविवार सुबह करीब 11:30 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भीटी क्षेत्र के बेला गांव निवासी 50 वर्षीय सुमन लता और 8 वर्षीय समृद्धि घायल हो गईं। सुमन लता के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य श्रद्धालु सुरक्षित रहे।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को रिक्शे से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पहुंचाया, जहां डॉ. अखिलेश तिवारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों के अनुसार सुमन लता के पैर में गहरा घाव था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टांके लगाने की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रौनाही रेफर किया गया। वहीं समृद्धि का उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु रविवार को लगने वाले प्रसिद्ध विशुन बाबा स्थान के साप्ताहिक मेले में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हनुमानगढ़ी के पास ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।