news-details

श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

You can share this post!

अमेठी में निकली शोभायात्रा, ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह ने किया सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान
सभी प्रतिष्ठानों में हुआ विश्व कर्मा पूजा का आयोजन


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अमेठी में विश्वकर्मा मंदिर समिति की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता अजय कुमार विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। विश्व कर्मा पूजा और प्रसाद वितरण के बाद ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह और अजय कुमार विश्वकर्मा ने समाज के वरिष्ठ नागरिकों और मीडिया कर्मियों को भगवान विश्वकर्मा का  चित्र एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।अंतू प्रतापगढ़ मार्ग पर अजय कुमार विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर विधि विधान से विश्व कर्मा पूजा का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, प्रधान संघ भादर के पूर्व अध्यक्ष रहे मनीष सिंह, एडवोकेट उपेन्द्र शुक्ल, बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती के साथ बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह ने मीडिया कर्मियों के साथ विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ जे पी विश्वकर्मा,रजनीश विश्वकर्मा,राजकरन, रामकुमार , राजेन्द्र विश्वकर्मा, फिल्म कलाकार शिवकरन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


शोभायात्रा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
 विश्व कर्मा जयंती पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पुराण पाठ और पूजा के पारम्परिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वकर्मा पूजा के बाद विश्वकर्मा मंदिर समिति के बैनर तले शोभायात्रा निकाली गई।ददन सदन तिराहा ,एस डी एम कालोनी,बस स्टेशन, गांधी चौक होते हुए शोभा यात्रा विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हुए।विन्धा दीन विश्वकर्मा,,निर्मल,राम किशोर विश्वकर्मा, राकेश कुमार विश्वकर्मा, पुजारी राम सुंदर,जगनारायण विश्व कर्मा, कृष्ण कुमार,सजन लाल आदि मौजूद रहे।भादर संवाद के अनुसार टीकरमाफी, खरगपुर,भावापुर, पीपरपुर में विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाई गई। विश्व कर्मा पुराण का पाठ हुआ और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।