
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। श्री पोरवाल सभा रजि. औरैया की आवश्यक बैठक श्री पोरवाल धर्मशाला होमगंज, औरैया में सभा के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में सर्वसम्मति से पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई, उसके उपरांत बैठक एजेंडा के बिंदुओं पर बिंदु बार विचार-विमर्श किया गया। संस्था के आय-व्यय निरीक्षक राजीव पोरवाल (रानू) ने संस्था के लेखा-जोखा का चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा ऑडिट व बैलेंस शीट बनवाने का सुझाव दिया, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई। श्री पोरवाल सभा द्वारा विगत् माह अक्टूबर-2025 में क्रय की गई भूमि के दाखिल- खारिज हेतु विचार-विमर्श किया गया, दाखिल-खारिज कराने हेतु सभा के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा के मंत्री आनन्द गुप्ता (डाबर) ने सुझाव दिया कि दाखिल- खारिज होने के उपरांत समाज के सम्मानित संरक्षक मंडल के बुजुर्गों से विचार-विमर्श के उपरांत नक्शा व निर्माण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती कार्यक्रम व प्राचीन अथवा वर्तमान सामाजिक गतिविधियों की जानकारी युक्त पोरवाल समाज की स्मारिका प्रकाशन हेतु विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अन्य प्रस्ताव के अंतर्गत मौजूद सदस्यों ने संस्था व समाज हित में कई सुझाव दिए, अध्यक्ष द्वारा समाज के उत्थान में दिए गए उत्कृष्ट सुझावों का हृदय से स्वागत किया गया, अन्य विषय न होने पर अध्यक्ष द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। बैठक प्रमुख रूप से अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलकांत पोरवाल, मंत्री आनन्द गुप्ता (डाबर), कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक राजीव पोरवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत पोरवाल (मोनू), शिक्षक प्रदीप गुप्ता, विकास पोरवाल (जौली), आदित्य पोरवाल, शिक्षक विकास बाबू पोरवाल, चिकित्सा सलाहकार एल.एन. गुप्ता, नीरज पोरवाल, राम आसरे गुप्ता, मधुर पोरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।