news-details

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के समर्थन में निकलेगी विशाल बाइक यात्रा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 6 जून को बुलंदशहर के रामघाट से शुरू होकर मथुरा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का जयघोष किया जाएगा और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यात्रा स्वामी श्री कांताचार्य रामानुज दास महाराज के सानिध्य में आयोजित होगी। इसमें बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से श्रद्धालु भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि यात्रा में करीब 500 मोटरसाइकिल, 20 कारें और अन्य वाहन शामिल रहेंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।दो दिवसीय यात्रा के दौरान 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। अलीगढ़ में रात्रि विश्राम के दौरान एक बड़े सम्मेलन का भी आयोजन प्रस्तावित है। यात्रा वृंदावन और मथुरा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अभियान श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। यात्रा का समापन सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में सभा के साथ होगा।संत कांताचार्य महाराज ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को आंदोलन से जोड़ा जा रहा है और इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागीदारी कर रहे हैं।डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि यह यात्रा करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि यात्रा में महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रहेगी।