
(रविन्द्र गुप्ता)
वाराणसी । काशी में मराठा समाज द्वारा आयोजित गणपति उत्सव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अग्रसेन युवा मंच - काशी को मुख्य पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दिनांक 18 सितंबर को प्रातः 8 बजे शेर वाली कोठी, ठठेरी बाजार चौक स्थित गणपति पंडाल में विधि-विधान से गणेश जी का पूजन एवं आरती की गई। इस अवसर पर मंच प्रमुख अतुल अग्रवाल ने विशेष आरती में सहभागिता की। युवा मंच की ओर से प्रधानमंत्री सौरभ अग्रवाल, अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, उपाध्यक्ष हृदेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भवेश अग्रवाल, सहायक मंत्री आयुष अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, श्याम दरबारी मंडल प्रभारी शैलेश गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं श्री अग्रसेन माधवी महिला मंडल से उपाध्यक्ष गरिमा अग्रवाल, महामंत्री एशा अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, पूजा गुप्ता, ज्योति गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने विघ्नहर्ता से काशी की सुख-समृद्धि एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की ।।