news-details

शंकर लाल लोधी और प्रकाश पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर कैलाश नाथ निषाद ने किया स्वागत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में नई जिम्मेदारियां मिलने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शंकर लाल लोधी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने और प्रकाश पाल को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी गई।इस अवसर पर कैलाश नाथ निषाद ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अंगवस्त्र और पटका पहनाकर शंकर लाल लोधी एवं प्रकाश पाल को सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कैलाश नाथ निषाद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शंकर लाल लोधी और प्रकाश पाल अपने अनुभव एवं संगठन क्षमता से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।