news-details

शिक्षक संगठनों और प्रशासन में बनी सहमति, धरना समाप्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, सुल्तानपुर। गोयनका पब्लिक स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान हुए लिफ्ट हादसे के बाद शिक्षक संगठनों और जिला प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया। प्रशासन ने एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को कमान सौंपी है। वार्ता में घायल सभी शिक्षकों के संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने और आवश्यक सहयोग देने पर सहमति बनी। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने प्रशिक्षण बहिष्कार स्थगित कर धरना समाप्त कर दिया। शिक्षकों ने प्रशिक्षण में शामिल होने पर सहमति जताई।