news-details

शिक्षक राजेंद्र कुमार के प्रकरण में डीएम के साथ वार्ता सफल

You can share this post!

 डीएम ने दिए समस्त मामलों की जांच कर तीन दिन में निस्तारित करने के निर्देश

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।जनता इंटर कॉलेज, मवई, अमेठी के शिक्षक  राजेंद्र कुमार के प्रकरण को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश महामंत्री  राजीव यादव ने जिलाधिकारी  संजय सिंह चौहान से महत्वपूर्ण वार्ता की। शिक्षक हित और न्याय से जुड़े इस प्रकरण पर हुई वार्ता सकारात्मक एवं परिणामकारी रही।संगठन के महामंत्री  राजीव यादव  ने बिस्किट और पानी से  शिक्षक राजेंद्र कुमार का अनशन समाप्त करवाया।जिलाधिकारी  ने शिक्षक राजेंद्र कुमार के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समस्त मामलों की जांच कर तीन दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है।जांच टीम में एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक  को शामिल किया गया है।प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि शिक्षक राजेंद्र कुमार के साथ न्याय के लिए संगठन लगातार मजबूती से आवाज उठा रहा है।  प्रशासन इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर न्यायोचित समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करेगा।उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान और न्याय संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी शिक्षक के साथ अन्याय होता है तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट पूरी ताकत के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा।संगठन ने जिलाधिकारी  संजय सिंह चौहान ने प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए तीन दिनों में जांच एवं निस्तारण के निर्देश दिए जाने का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।शिक्षक राजेंद्र कुमार के प्रकरण में प्रशासन द्वारा की गई यह पहल शिक्षकों की एकजुटता, संगठन के संघर्ष और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज की महत्वपूर्ण सफलता है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष जांच पूरी होगी और शिक्षक राजेंद्र कुमार को न्याय मिलेगा।


“संघर्ष जारी रहेगा,
जब तक शिक्षक को न्याय नहीं मिलेगा

मंगलवार की वार्ता में महामंत्री  के साथ जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, आनंद जायसवाल, सूरज सेन, बृजेश चौधरी, राजेंद्र कुमार, अटेवा जिला अध्यक्ष मंजीत यादव, सुभाष सिंह यादव,  राकेश वर्मा ,विमल पासवान ,राजेश अकेला ,अवनीश मणि जायसवाल, आसाराम यादव, श्रवण कुमार, शिव शंकर, विक्रम मौर्य, अंशु मौर्य, संदीप पटेल,रंगलाल चौधरी, रामचंद्र सरोज, ज्ञान सिंह, अजय कृष्ण सिंह, कमलेश कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।