news-details

शिक्षक पदोन्नति में नॉन-टेट शिक्षकों को भी मिले मौका

You can share this post!

हाईकोर्ट के निर्देश पर तेजी से चल रही है प्रक्रिया, वरिष्ठता सूचियां घोषित की गई

 



 पारदर्शी  विकास न्यूज़  लखनऊ/अमेठी।  उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में चल रही पदोन्नति प्रक्रिया के क्रम में महानिदेशक को पत्र लिखकर नान टेट शिक्षक -शिक्षिकाओं को भी पदोन्नति में शामिल करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी, महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष मजहर मुहम्मद खान ने इस आशय का पत्र लिखा है।संघ की अमेठी इकाई ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर पदोन्नति के पहले रिक्तियों की संख्या घोषित करने की मांग की है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर इस समय उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक शिक्षिकाओं की पदोन्नति प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। वरिष्ठता सूचियां घोषित की जा चुकी हैं।7नवम्बर तक पदोन्नति पूरी करनी है।पदोन्नति में टी ई टी उत्तीर्ण न कर पाने शिक्षक शिक्षिकाओं को शामिल नहीं किया जा रहा है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को लिखे पत्र में कहा है कि 29मई 2026को सुप्रीमकोर्ट द्वारा सिविल अपील संख्या -1385/2025में पारित निर्णय के अनुसार आर टी ई एक्ट लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए सेवा में बने रहने/पदोन्नति प्राप्त करने हेतु दिनांक 31अगस्त 2028तक टी ई टी परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर दिया गया है।इस लिए नान टेट शिक्षकों को भी पदोन्नति में शामिल किया जाय।


पदोन्नति के पहले रिक्तियां घोषित करें बी एस ए :अब्दुल रसीद
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और प्रांतीय मंत्री अब्दुल रसीद ने बताया कि इस समय जिले में पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है। रिक्तियां घोषित नहीं की गई हैं। रिक्तियां घोषित करने के लिए संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र दिया है।पत्र में संघ की ओर से रिक्तियों के मामले में संघ के आकलन को भी बी एस ए के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक शिक्षिकाओं के कुल4138पद सृजित हैं। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 1673और प्रधानाध्यापक के 724तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 430पद हैं।कम्पोजिट विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 123और सहायक अध्यापक के 879पद सृजित होने चाहिए। प्राथमिक विद्यालयों में 529प्रधानाध्यापक और 195इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इंचार्ज हेडमास्टर 88स्कूलों में हैं।39कम्पोजिट स्कूलों में हेडमास्टर और 84कम्पोजिट विद्यालयों में इंचार्ज हेडमास्टर हैं।बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए पत्र पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया, महामंत्री रमाकांत मौर्य और कोषाध्यक्ष देवी शरण कनौजिया के भी हस्ताक्षर हैं।